Fatehpur: सलीम खान ने सोनू सिंह बन महिला को प्रेम प्रसंग में फंसा कर किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Fatehpur: सलीम खान ने सोनू सिंह बन महिला को प्रेम प्रसंग में फंसा कर किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी
Salim Khan

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला को सच्चाई पता चलने पर उसने विरोध किया तो युवक ने महिला का अपहरण कर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। महिला के परिजनों ने पुलिस (Police) में गुमशुदगी दर्ज कराई तो हरकत में आई पुलिस ने महिला को एक घर से बरमद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दे कि, ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले महिला की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। आरोपी सलीम खान उर्फ मुंन्ना (Salim Khan/Munna) को जेल भेजा जा रहा है। 

महिला ने तहरीर दी थी कि. एक युवक खुद को को सोनू सिंह ठाकुर (Sonu Singh Thakur) बताकर तीन महीने से उससे बात कर रहा था। इसी बीच युवक का सही धर्म पता चलने पर विरोध किया तो 14 दिसंबर को अपहरण कर आरोपी उसे एक घर में ले गया और धर्मांतरण के साथ निकाह का दबाव बनाने लगा। 

विरोध पर तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा, महिला का पति कही बाहर रहकर काम करता है। उसके एक दो साल का बच्चा भी है। पति से कुछ अनबन होने से दोनों अलग रह रहे हैं। सलीम खान ने सोनू सिंह ठाकुर के नाम से महिला से काफी दिनों तक बातचीत करता रहा फिर उसे बरगलाता रहा, पुलिस ने सलीम खान के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, जान से मारने की धमकी, धर्मांतरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।